Rewari News :: भारत-अमेरिका ट्रेड डील क़े विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने डेलीगेट का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया

रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन ने ट्रेड डील का विरोध किया. किसान भवन से लघु सचिवालय पहुंचकर डेलीगेट का पुतला फूंका. कहा अगर समझौता साइन हुआ तो किसान बर्बाद होगा. भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी.



एंकर :: रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन ने डीसी ऑफिस के सामने अमेरिका के शिष्ट मंडल का पुतला फूंका। समय सिंह प्रधान ने बताया है की जो ट्रेड डील हो रही है भारत अमेरिका के बीच उसका एक शिष्ठ मंडल भारत आया हुआ है। ये शिष्ट मंडल भाजपा सरकार पर दबाव बनाकर ट्रेड डील का समझौता मंजूर करवाना चाहता है। अगर यह समझौता मंजूर हो गया तो भारत के किसानों का मजदूरों का और डेयरी व्यापारियों का बहुत भारी नुकसान हो जाएगा क्योंकि 18 पर्सेंट टैक्स से यहां से माल जाएगा और 0% टैक्स से वहां से अमेरिका से यहां पर माल आएगा। 




उन्होंने 45 लाख करोड़ के लगभग का का सोदा लगभग भेजने के लिए हिंदुस्तान के लिए तैयार कर दिया है। जो गाय वहां से आएगी वह तरह-तरह का चारा खाएगी वह भी अमेरिका से आएगा क्योंकि यहां शिवलिंग पर दूध चढ़ता है भारतीय किसान यह बर्दाश्त नहीं करेगा। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय स्तर पर पूरे भारत में हर जिला हेडक्वार्टर में पुतला फूंका और रोष प्रदर्शन किया है. अगर यह ट्रेड डील मंजूर कर ली जाती है तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी मजदूरों के साथ मिलकर रोड जाम की चेतावनी भी दे दी है। 



नंबर दो जो खाद वितरण की नई प्रणाली चली है वह रेवाड़ी जिले से शुरू की है जो हमेशा कहता है कि हमारे साथ भेदभाव है रेवाड़ी से ही है क्यों प्रयोगशाला बनाते हैं 11 में से 10 सीट जिताकर दी। बीजेपी का कोई नेता नहीं बोला अपोजिशन भी चुपचाप है कोई कुछ नहीं बोल रहा है अगर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ना होती तो किसानों का बुरा हाल हो जाता संगठन का आविष्कार किया सुजाता काठुवास को यूनियन के ब्लॉक प्रधान बनाया गया.
 



इस मौके पर राजेंद्र कुमार गेरा महिला जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, मनीषा यादव बोडीया कमालपुर, ओपी लोहाणा, वेद सुल्तानिया, राजकुमार एससी सेल, कमल किशनगढ़, रोशन लाल दरोगा, नीलम मूंदड़ा, सुमन चौहान, ममता यादव व अन्य कई किसान नेता मौजूद रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें