Rewari News :: राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस-2026 में परचम लहराया

रेवाड़ी शहर के राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित जेईई एडवांस-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय के गौरव में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।


कैटेगरी रैंक में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिनव (670), तनमय (1468), शिवम (2264), उद्भव (2946), मिहिर (2981), शुभम (3916) तथा तन्मय सिंह (6036) ने अपनी-अपनी श्रेणियों में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्यन ने ऑल इंडिया रैंक 6389 तथा सिद्धार्थ ने ऑल इंडिया रैंक 27047 प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विद्यार्थियों के बीच विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन किया, उन्हें सम्मानित किया तथा उनके साथ इस उपलब्धि की खुशी सांझा की। निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी एवं हेमंत सैनी व प्राचार्य कुलदीप जांगिड़ ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें