Bhagalpur News:एनटीपीसी कहलगांव में विशेष योग शिविर का आयोजन


ग्राम समाचार, भागलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा अलकनंदा भवन में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। बारह दिनों तक चले इस शिविर का समापन 21 जून को उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में हुआ। इस योग शिविर में परियोजना के कर्मचारियों, उनके आश्रितों तथा बालिका सशक्तिकरण अभियान के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योगाभ्यास कर विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को संबोधित करते हुए मनोरंजन परिदा, परियोजना प्रमुख (प्रभारी) ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, एकाग्रता तथा सकारात्मक जीवनशैली को भी सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों, आश्रितों एवं विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा इसे स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि सामूहिक सहभागिता एवं स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को भी प्रभावी रूप से प्रसारित किया।





Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें