रेवाड़ी जिला में रविवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई। रविवार को जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में नीट-यूजी परीक्षा के दौरान डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम बावल एवं नीट परीक्षा के नोडल अधिकारी संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि नीट-यूजी परीक्षा के लिए रेवाड़ी में 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें 3938 परीक्षार्थी ने यह पेपर देना था, जिनमें से 3673 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 265 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 93.27 प्रतिशत हाजिरी दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया था।
परीक्षा केंद्रों के समीप पुलिस ने नाके लगाए हुए थे और किसी बाहरी व्यक्ति या वाहन को सेंटर के अंदर जाने नहीं दिया गया। सेंटर में केवल वही परीक्षार्थी अंदर गए, जिनके पास एडमिट कार्ड था।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें