रेवाड़ी में जन शक्ति जागृति मंच की ओर से मंगलवार को जिला कार्यालय में बैठक कर कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। जन शक्ति जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका सोनी ने संगठन को आगे मजबूत करने का कार्य कर रही है संगठन की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अहम जिम्मेदारियां दी गई इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, सोनिया शर्मा, प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। मंजू शर्मा को जिला अध्यक्ष, कुलदीप सोनी को जिला कार्यक्रम अधिकारी, संतोष बुढ़ाना को बैकवर्ड की जिला अध्यक्ष, दीपक कुमार जिला महासचिव, आरती शर्मा जिला सचिव, निर्मला देवी को बावल की जिला प्रधान पद की जिम्मेदारियां दी गई।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें