Rewari News :: शहर के ऐतिहासिक काली माता मंदिर संत फकीर धाम सराय बलभद्र में पांच दिवसीय पंच धूना तपस्या तीसरे दिन भी जारी

रेवाड़ी शहर के नाईवाली चौक मोहल्ला सराय बलभद्र में स्थित काली माता मंदिर संत फकीर धाम में पांच दिवसीय पंच धूणा तपस्या का आयोजन किया जा रहा है।


तपस्या के तीसरे दिन महंत पागल नाथ महाराज बालाजी धाम हरीनगर के सानिध्य में गुरु गोरखनाथ के आशीर्वाद से काली माता मंदिर के महंत अभय गिरी व उनके साथ बंटी नाथ व शिष्य यश छूटंकी व चोटी ने आज पंच धूणे पर तप किया।


महंत अभय गिरी ने बताया बालाजी धाम हरीनगर में 21 दिन की तपस्या चल रही है उन्होंने पांच दिन हरीनगर में व छह दिन काली माता मंदिर में तप करेंगे, जिसका आज तीसरा दिन था।


उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति व कल्याण व मानव जाति के कल्याण हेतु व मंदिर से जुड़े भक्तजनों के कार्य सिद्धि हेतु इसका आयोजन किया गया है।


मंदिर सेवक मोहित रामपुरा ने बताया कि श्री पागल गुरु जी ने सानिध्य में इस तपस्या का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन दिनांक 28 मई गुरुवार को हवन व भंडारे के साथ किया जाएगा।


इस मौके पर मंदिर सें जुडे सैकड़ों भक्तजन शामिल हुए और भजनो के साथ पंच धुनें की परिक्रमा की ओर अपनी मनोकामना की सिद्धि हेतु प्रार्थना की व प्रसाद चढ़ाया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें