Godda News: नगर थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश महली ने
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- नगर थाना प्रभारी दिनेश महली के नेतृत्व में आज थाना गेट के समीप सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन जांच अभियान भी चलाया गया जहां करीब 50 से ज्यादा वैसे वाहनों जिनके कागजात पूरे नहीं थे या जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था और जिस बाइक पर ट्रिपल लोडिंग थे वैसे बाईकों के चालान काटे गए साथ ही वैसे चार पहिया वाहन जिसमें चालक और उनके साथ वाले सीट बेल्ट नहीं लगाए थे और वैसे चार पहिया वाहन जिसके शीशे पर ब्लैक फिल्म चिपकी थी, उसे शीशे से उखाड़ने के साथ साथ सभी गाड़ियों के चालान काटे गए। इस दौरान थाना प्रभारी ने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए सभी से अपील किया कि सभी दोपहिया वाहन चलाने वाले और उनके साथ बैठने वाले बिना हेलमेट पहने घर से ना निकले, दो से ज्यादा लोग बाइक पर ना बैठे। चार पहिया वाहन पर सफर करते समय सीट बेल्ट जरूर लगाए, स्पीड पर नियंत्रण रखें।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए आप सबों से अपील करती है कि सभी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। मौके पर नगर थाना के एएसआई सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें