Godda News: उपायुक्त ने की कार्रवाई सन लाइफ हेल्थ केयर सील तीन गिरफ्तार


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- सुंदर पहाड़ी प्रखंड स्थित सन लाइफ हेल्थ केयर में ऑपरेशन के दौरान मीरा मालतो की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। 06 मई 2026 को हुई इस घटना के बाद प्रशासन ने गंभीरता से जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने इस मामले में सहिया सारा मालतो को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। इसके अतिरिक्त ममता वाहन संचालक के साथ किया गया समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी रद्द कर दिया गया है। गोड्डा एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एक टीम ने छापेमारी कर घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सहिया सारा मालतो, डॉक्टर मो. हिमायतुल्ला और अस्पताल के अटेंडेंट मो. अंसारी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में बिना निबंधन संचालित निजी अस्पतालों, क्लीनिकों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटरों, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की सघन जांच के निर्देश दिए हैं। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और थाना प्रभारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही, नियमों के उल्लंघन या किसी भी अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भी आश्वासन दिया है।

 

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें