रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में कार्य करते हुए जिला पुलिस के जवानों ने शुक्रवार शाम को आगामी नगर निकाय और पंचायती राज उप चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च में प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक सूबे सिंह, प्रबंधक थाना रामपुरा पीएसआई संजय व सभी चौकी इंचार्ज सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की गई। शहर रेवाड़ी में फ्लैग मार्च नाई वाली चौक से शुरू कर अग्रसेन चौक, बस स्टेंड, अम्बेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक, रेलवे चौक, कंकरवाली व थाना रामपुरा से एरिया में निकाला।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर निकाय और पंचायती राज उप चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद व तैयार है।
चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले के सभी बूथों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें