ग्राम समाचार , गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशानुसार अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं लगातार छापामारी के क्रम में उन्हें गुप्त सूचना मिली कि डिस्ट्रीक सीएम स्कुल प्रेट्रोल पम्प के पीछे में कुछ लड़को के द्वारा ब्राउन सुगर का अवैध रूप से खरीद बिक्री किया जा रहा है, तुरंत जाने पर भारी मात्रा में ब्राउन सुगर के साथ पकड़ा जा सकता है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा डिस्ट्रीक सीएम स्कूल प्रेट्रोल पम्प के पीछे के पास छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में मनीष कुमार उम्र 21 वर्ष पे० स्व० गुड्डू यादव, मो० इकबाल अंसारी उम्र करीब 22 वर्ष पिता स्व० हसनैन अंसारी दोनों साकीन चपरासी टोला थाना गोड्डा नगर जिला गोड्डा के पास से सिल्वर पेपर में लपेटा हुआ कुल 15.43 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया । इस संदर्भ में गोड्डा नगर थाना सुसंगत धाराओं के साथ कांड दर्ज किया गया। कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापामारी दल में कुमार गौरव, पुलिस उपाधीक्षक (परि0) गोड्डा, पु0.नि0 दिनेश कुमार महली, पु0.नि0,सह-थाना प्रभारी, नगर थाना गोड्डा, पु.अ.नि. संजय कुमार सिंह, नगर थाना गोड्डा, पु.अ.नि. शशिकांत, नगर थाना गोड्डा और नगर थाना गोड्डा रिजर्व गार्ड शामिल थे।
Godda News: गोड्डा में 15.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें