रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति ने अनोखी पहल करते हुए पीटीएम के अवसर पर अभिभावकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर गुरुग्राम के मैरिंगो एशिया अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों ने 300 से अधिक अभिभावकों एवं शिक्षकों के स्वास्थ्य की जाँच की। अभिभावकों ने प्रबंधन समिति की इस उपयोगी पहल की सराहना की।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य जाँच शिविर में सामान्य जाँच के साथ-साथ बीपी व शूगर के अलावा रक्त संबंधी विकारों एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य निपुण जैन, प्रद्युम्न जैन, विजय जैन, रविंद्र जैन, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता आदि ने चिकित्सकों का अभिवादन किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण टीम के चिकित्सकों डा. उमेश एमडी, डा. शिल्पा जायसवाल एमडी, डा. मनदीप तथा सहायक प्रबंधक वीरपाल ने अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बीपी शूगर के साथ-साथ रक्त संबंधी विकारों एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इस भ्रम में न रहेंं कि न्यूरो जाँच केवल मस्तिष्क विकार के लिए जरूरी है। यह परीक्षण मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर करीब 300 से अधिक अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें