Rewari News :: मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ एक जून से किया जाएगा :: वीरेंद्र यादव जिला बाल कल्याण अधिकारी

रेवाड़ी डीसी एवं प्रधान जिला बाल कल्याण परिषद् अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में एक जून से मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में 04 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाएगा। रेवाड़ी जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को डांस, म्यूजिक, आर्ट एवं क्राफ्ट आदि गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कक्षाओं का समय प्रतिदिन सांय 04:00 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा।



शिविर का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना एवं गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग सुनिश्चित करना है वीरेंद्र यादव ने बताया कि शिविर हेतु नाममात्र शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें सामान्य बच्चों के लिए 10/- रुपये प्रतिदिन तथा सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए विशेष रियायती शुल्क 5/- रुपये प्रतिदिन रखा गया है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें