Sundar pahadi News: आयुष ग्राम घटियारी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 45 मरीज का हुआ उपचार



ग्राम समाचार, सुंदर पहाड़ी ब्यूरो रिपोर्ट:- बुधवार को सुंदर पहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के आयुष ग्राम घटियारी में आयुष विभाग की ओर से आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विभाग द्वारा निर्गत आयुष ग्राम के तहत नियमित रूप से लगाए जाने वाले मासिक कैंप का हिस्सा है। शिविर में कुल 47 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिनमें मौसमी बीमारियों के साथ-साथ उच्च रक्तचाप, गर्दन दर्द, खांसी एवं अन्य सामान्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या कुल 47 रही। सभी मरीजों को जांच के उपरांत आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित जनजातीय समूहों के लिए संचालित पीवीटीजी (PVTG) शिविर के अंतर्गत गरीब, कमजोर एवं जरूरतमंद किशोरियों के बीच अंतर्वस्त्र एवं सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हर माह आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य कैंप से उन्हें काफी लाभ मिल रहा है। और उन्हें अपने गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य आयुष पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि आयुष विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें