Rewari News :: नैशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

रेवाड़ी में National Medicos Organization हरियाणा प्रांत द्वारा आयोजित डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर समरवीर गोकुला स्वास्थ्य सेवा शिविर यात्रा के निम्मित National Medicos Organization रेवाड़ी द्वारा रेवाड़ी जिले मे पांच स्थानों नई आबादी रेवाड़ी, साधुशाह नगर रेवाड़ी, ककरवाली रेवाड़ी, सुलखा गांव एवं धारूहेड़ा में सेवा भारती रेवाड़ी के सहयोग से स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया जिसमें लगभग 450 जरूरतमंद मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और यथासंभव दवाइयां भी सभी मरीजों को वितरित की गई।


इस स्वास्थ्य शिविरों में डॉ पी सी सिंगला, डॉ एस पी यादव, डॉ पवन गोयल, डॉ सुमन यादव, डॉ सुप्रतीक्ष यादव, डॉ नीरज यादव, डॉ राहुल सिंगला, डॉ जीतकेश, डॉ हेमंत डेंटल, डॉ रेणु डेंटल, डॉ मनीष तनेजा, डॉ विभोर ने अपनी सेवाएं दी।


स्वास्थ्य शिविरों में शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नलहड़ मेवात से मेडिकल विद्यार्थियों मनोज, आशीष, पंकज, निखिल, कुलदीप, रितिक, योगेश, रजत, लक्षित, अंसुल ने भी अपनी सेवाएं दी।


इन स्वास्थ्य शिविरों को आयोजित करने में कंवर लाल, नरेंद्र, रामतीरथ, मनोज, राजेश रानी, राजेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Nmo प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ आर बी यादव एवं रेवाड़ी इकाई अध्यक्ष डॉ कंवर सिंह ने बताया कि यह शिविर यात्रा पूरे हरियाणा प्रांत में हर साल होती है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज की वो बस्तियां जहां स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं होती वहां nmo के डॉक्टर्स अपनी सेवाएं दे एवं मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे भावी डॉक्टरों को ग्रामीण एवं बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाओं का अनुभव लेना है।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें