भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति रेवाड़ी के तत्वाधान में शीतला माता मंदिर गांव बव्वा, तहसील कोसली रेवाड़ी हरि में रक्त दान शिविर एवं फ्री हेल्थ चेक अप शिविर का आयोजन किया गया। रक्त दान शिविर का शुभारंभ हवन यज्ञ वैदिक रीति से श्री वेद प्रकाश आर्य एवं निलेश मुदगिल द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस रक्त दान शिविर में मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरियाणा , राज्य प्रभारी श्री ईश आर्य , विशिष्ट अतिथि हिमालय परिवार हरियाणा प्रांत अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा और हिमालय परिवार हरियाणा प्रांत महामंत्री श्री सत्य प्रकाश गौतम जी रहे। नशा मुक्ति प्रांत अध्यक्ष श्री बलराज मलिक जी ओर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट मण्डल प्रभारी सुरेन्द्र पाल जी, राजपाल जी भी रक्तदान शिविर की शोभा बढ़ाने और रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाने शीतला माता मंदिर गांव बव्वा पहुंचे। रक्त दान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 70 रक्त दाताओं ने रक्त दान किया । रक्त दान शिविर के साथ साथ फ्री हेल्थ चेकअप शिविर में गुरुग्राम से आई डॉक्टरो की टीम ने निःशुल्क मरीजों के स्वास्थ्य जांच की। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट प्रान्त अध्यक्ष श्री ईश आर्य जी ने रक्त दाताओं को फूल माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शिविर के बाद राज्य प्रभारी श्री ईश आर्य जी और मण्डल प्रभारी श्री सुरेन्द्र पाल जी ने पतंजलि परिवार के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में राज्य प्रभारी श्री ईश आर्य जी ने कर्मठ कार्यकर्ताओं को नए दायित्व भी दिए जिसमें श्री नरेश यादव को पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी, श्री विकाश यादव को पतंजलि योग समिति जिला सह प्रभारी, चिंटू योगी को जिला प्रभारी युवा भारत ओर अशोक जी सह तहसील प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
हिमालय परिवार हरियाणा के प्रांत महामंत्री सत्य प्रकाश गौतम ने रक्तदान से जीवन दान के महत्व के साथ 30वीं सिंधु दर्शन यात्रा के बारे में रक्तदान करने आए युवा साथियों एवं ग्राम वासियों को जानकारी दी और यात्रा में चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। *इस रक्त दान शिविर का आयोजन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति रेवाड़ी, शीतला माता मंदिर कमेटी गांव बव्वा और समस्त ग्रामवासी बव्वा के सहयोग से सम्पन्न हुआ। शीतला माता मंदिर कमेटी पदाधिकारी श्री बाबूलाल, श्री चंद्रभान, श्री राजकुमार, श्री सत्यवीर,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट रेवाड़ी जिला प्रभारी श्री दयानन्द आर्य, महामंत्री श्याम सुंदर यादव तहसील प्रभारी मनोज संगवाडी, तहसील प्रभारी सुरेन्द्र, अशोक कुमार ने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें