Godda News: आक्रोशित पत्रकारों ने पत्रकार पर हुए हमले और मंत्री के विवादित बयान के विरोध में लगाया काला पट्टा



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- बीते दिनों हजारीबाग में एक पत्रकार पर हुए हमले तथा मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान को लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में जिला मुख्यालय अंतर्गत शांति नगर स्थित खबर संगम कार्यालय में स्थानीय पत्रकार बंधु एकत्रित हुए और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी पत्रकारों ने काला पट्टा बांधकर घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि मंत्री इरफान अंसारी अपने विवादित बयान पर पत्रकारों से माफी मांगे या फिर अपना पद छोड़ दे। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकार पर हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कमजोर करने का प्रयास हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही मंत्री इरफान अंसारी के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं ने प्रशासन से मांग किया कि हमले में शामिल लोगों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के अंत में पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए यह संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने कर्तव्य से वे कभी पीछे नहीं हटेंगे, चाहे परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया बंधुओं में संजीव कुमार झा, नरेंद्र कुमार महतो, अमित सिंह अप्पू, अमरेन्द्र सिंह बिट्टू, अनुज परासर, गंगा कुमार, मोहित वर्मा, सोनू शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें