ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- विद्यापति सांस्कृतिक परिषद ने रविवार शाम स्थानीय विद्यापति भवन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर भगवान विष्णु के छठे एवं आवेशावतार श्री परशुराम जी का उनके अवतरण दिवस पर भावपूर्ण नमन वंदन किया। परिषद् के अध्यक्ष हरीशंकर मिश्र की अध्यक्षता एवं सुरजीत झा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में परमानंद चौधरी, डॉ. वंशीधर मिश्र, सर्वजीत झा, परितोष पाठक, नर्मदेश्वर झा, दिलीप कुमार झा, शोभा कांत ठाकुर, प्रदीप कुमार झा एवं कुंदन कुमार झा ने श्री परशुराम के अद्वितीय व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा एक हाथ में शास्त्र जबकि दूसरे हाथ में अस्त्र - शस्त्र को समाज के लिए सर्वकालिक प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम के उक्त वक्ताओं के अलावा सुनील कुमार झा, संजीव झा, अखिल कुमार झा, राजेंद्र प्रसाद झा, अमरेंद्र कुमार सिंह बिट्टू, गौरव वत्स, कुंदन कुमार, देवेंद्र झा, शैलेन्द्र कुमार झा एवं प्रभु नारायण झा ने श्री परशुराम के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भगवान विष्णु के चिरंजीवी अवतार के प्रति अपनी श्रद्धा और असीम भक्ति को प्रदर्शित किया।
Godda News: विद्यापति सांस्कृतिक परिषद ने मनाया परशुराम अवतरण दिवस

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें