Godda News: जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू/दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले में जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकान गणना’ कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित डी.एम.एफ.टी. सभागार में किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 08 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक प्रथम बैच एवं 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक द्वितीय बैच के फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी अंजली यादव, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा  बैद्यनाथ उरांव एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जनगणना कार्य की महत्ता, आवश्यकता एवं उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के नीति-निर्माण एवं विकास योजनाओं के लिए आधारभूत एवं अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने तथा प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाली शंकाओं के समाधान हेतु मास्टर ट्रेनर्स के साथ सक्रिय संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया।


प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना का संवैधानिक महत्व, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एच.एल.बी) की अवधारणा, पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के कार्य एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एच.एल.ओ ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने की प्रक्रिया एवं डिजिटल जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश पाठक सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


 

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें