Rewari News :: नगर परिषद चेयरपर्सन पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी विनीता पीपल ने अपना नामांकन दाखिल किया, चुनाव प्रभारी एवं खेल मंत्री गौरव गौतम नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे

रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी विनीता पीपल ने अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव प्रभारी एवं खेल मंत्री गौरव गौतम नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे। कहा नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार पर कहा-नायाब सिंह सैनी ने दिया भ्रष्टाचार मुक्त शासन।



रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी विनीता पीपल ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।  नामांकन के मौके पर हरियाणा सरकार में खेल मंत्री एवं चुनाव प्रभारी गौरव गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा रेवाड़ी के प्रभारी नसीम अहमद, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, सुनील मुसेपुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रत्याशी का समर्थन किया। इस अवसर पर गौरव गौतम ने कहा भाजपा के प्रति जनता में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। नगर परिषद में पिछले पांच वर्षों में हुए भ्रष्टाचार पर कहा कि नायाब सिंह सरकार किसी भी तहर के भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगी। भाजपा हमेशा भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समक्ष कोई चुनौती नहीं है। कांग्रेस में आपस में फूट है कांग्रेस का मन से हौसला टूट चुका है। इसलिए हमारे समक्ष कोई चुनौती नहीं है। 



बीते दिन प्रत्याशी विनिता पीपल द्वारा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का आभार जताते समय नाम ना लेना तथा नामांकन के समय विधायक का अनुप​​स्थित रहने के सवाल पर कहा कि भाजपा में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। विधायक जी अपने परिवारिक कार्य के चलते बाहर गए हुए हैं। पार्टी नेतृत्व की भी उनसे बात हुई है। जल्द ही भाजपा कार्यालय का उद्घाटन होगा जाे भव्य और दिव्य होगा। उस दिन विधायक के हाथों ही पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन कराया जाएगा। पार्टी में भीतरघात के सवाल पर कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है तथा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। भाजपा अगर इनती बड़ी पार्टी बनी है तो उसके पीछे अनुशासन है। टिकट के दावेदारों के असंतोष पर कहा कि टिकट केवल एक को ही मिलता है। हमारा उद्देश्य है कि नगर परिषद रेवाड़ी को ट्रिपल इंजन की सरकार का लाभ पहुंचाए। भाजपा में कोई नाराज नहीं है सभी हमारे साथ है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे। 




इस मौके पर विनिता पीपल ने कहा कि शहर में भाजपा की शहर में हवा चल रही है। लोगों का वोट और स्पोट मुझे मिलेगा। नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और रेवाड़ी नगर परिषद में विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। वहीं, प्रत्याशी विनीता पीपल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जनता का पूरा सहयोग मिलेगा और वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें