रेवाड़ी में जांगिड़ ब्राह्मण सभा द्वारा विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन। जांगिड़ भवन में आयोजित शिविर में विधायक लक्ष्मण यादव ने बतौर मुख्य अतिथि, वंदना पोपली ने विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
रेवाड़ी में जांगिड़ ब्राह्मण सभा द्वारा सर्व समाज के लिए अनूठी पहल करते हुए जांगिड भवन में पहला विशाल नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गंगा देवी आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा निःशुल्क आँखो जांच की गई। शिविर में लगभग 700 मरीजों की आंखों की जांच कर परामर्श दिया। इस आई कैंप में 225 मरीजों चश्मे दिए गए व 150 मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन की तारीख दी गई। जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान लक्ष्मण सिंह जांगिड़ ने कहा कि यह पहला कैंप है और इसके पश्चात भी इसी कड़ी में आगे भी स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच शिविर तथा इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से समाज की सेवा करने का प्रयास किया जाएगा। सभा प्रधान लक्ष्मण सिंह जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जांगिड़ ब्राह्मण सभा के सभी सदस्यो का सहयोग रहा।
इनमें संस्था के सचिव राजेश कालोनियां, कोषाध्यक्ष विनीत शर्मा, विकास, वेद प्रकाश, ललित कोसलिया, सतपाल शर्मा, ललित कुमार, सतीश कुमार, हरि प्रकाश शर्मा, दिलीप एडवोकेट, मदनलाल बगथला वाले, अरविंद कुमार, बाबूलाल जांगिड़, मनोज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रवि, कुणाल ऑप्टिकल का विशेष योगदान रहा जबकि विजय कुमार जांगिड़ के द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव उपस्थित रहे तथा भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंची। उन्होंने समाज के द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की और कैंप में सहयोग के लिए पांच लाख रुपये की राशि जांगिड़ ब्राह्मण सभा रेवाड़ी को भेंट करने की घोषणा की।
इस अवसर पर एडवोकेट बलजीत, बलजीत यादव, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, नगर पार्षद सुचित्रा चांदना, नगर पार्षद भूपेंद्र सिंह गुप्ता एडवोकेट, महेंद्र, गिरधारी लाल, खुशीराम जांगिड़ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जांगिड़ ब्राह्मण सभा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आए हुए सभी मेहमानों विशेषकर मीडिया कर्मियों को पटका पहनाकर एवं छप्पन भोग प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। शिविर में आए मरीजों के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें