Pathargama News: आठ लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखंड क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के रोकथाम के लिए चलाए गए। छापेमारी अभियान में कुल आठ लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पथरगामा थाना में विद्युत सहायक कार्यपालक अभियंता कंचन टुटू ने लिखित आवेदन देते हुए थाना क्षेत्र के कमलडीहा निवासी महेंद्र प्रसाद साह, बमबम चौधरी, जुगल मांझी, राम ताती, वर्षा देवी, तुलसीकित्ता निवासी अमरनाथ यादव, पथरगामा निवासी आकेश हरि, प्रदीप साह के विरुद्ध गैर कानूनी तरीके से टोका लगाकर विद्युत चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में पूछे जाने पर पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता कंचन टुडू के आवेदन पर थाना कांड संख्या 36/ 26 के तहत 8 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें