Godda News: स्वतंत्रता सेनानी रणजीत बाबू के पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- पण्डित रणजीत झा जी के बैनर तले सोमवार को अंग प्रदेश के ख्यातिनाम स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक पण्डित रणजीत झा की   26 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय सदर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर में कुल सात यूनिट रक्त संग्रह हुआ।


दाताओं में पूर्व जिप सदस्य रामा रमन झा उर्फ मुनचुन झा, स्वतंत्रता सेनानी स्व. झा की तृतीय पुत्रवधू सह महिला कॉलेज हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. नूतन झा एवं पंचम पुत्र सह फाउंडेशन के संस्थापक  सुरजीत झा सहित अन्य स्वजनों में राजा झा, अखिल कुमार झा, दया शंकर एवं हर्ष पाठक ने रक्तदान कर एक सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य किया। इस अवसर पर स्व. झा के तृतीय पुत्र सह फाउंडेशन के प्रेसिडेंट सर्वजीत झा "अंतेवासी", सदस्य अमरेंद्र सिंह बिट्टू, छात्र नेता अनंत कुमार झा एवं अमित कुमार ठाकुर के अलावा लैब टेक्निशियन मिलन नाग एवं राजेश कुमार राजू उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें