Pathargama News: पथरगामा में हर्षोल्लास के साथ मस्ती में झूमी होली




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा प्रखंड में हिन्दुओं का पर्व रंगो का त्योहार होली बुधवार को हर्षोल्लास के साथ धूम धाम से संपन्न हो गया। सोमवार की रात में होलिका दहन किया गया। जहां लोग अपने अपने घरों से होलिका बनाकर लेे गए थे। जिसे विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच दहन किया गया। इसके बाद सुबह में लोग होली के उमंग में डूब गए। क्या बच्चे, क्या युवा सभी होली के रंग में रंगने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ ही होली का रंग परवान पर था। बच्चे और युवाओं की टोली जगह जगह होली खेलते देखा गया। सभी लोग रंगो से सराबोर थे। युवाओं की होली देखते बनती थी। इस दिन कोई बड़ा और छोटा नहीं था। सड़को पर सभी लोग एक ही रंग में रंगीन नजर आ रहे थे। सांध्य में छः बजे के बाद लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। छोटो ने बडों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। वहीं बड़ों ने छोटों को प्यार से गले लगाया। इस दिन घरों पर खाने खिलाने का भी दौर चला जो देर रात तक चलता रहा। लोगों ने होली के अवसर पर बने लजीज व्यंजन खीर पुआ पकवान का खूब आनंद उठाया। इधर पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह पुलिस बल के साथ गश्ती करते नजर आए।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें