रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल के 252 में से 236 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। सैनिक स्कूल की परीक्षा में विद्यार्थियों ने अपनी क्षमता व प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा छठी में प्रवेश पाने के लिए 157 में से 147 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की परीक्षा पास की। वहीं कक्षा नौवीं मे प्रवेश परीक्षा में 95 में से 89 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों एवं अभिभावकों को दिया। कक्षा नौवी के लिए छात्र प्रशांत ढिल्लों ने ऑल इंडिया रैंक 11, रायांश राव ने ऑल इंडिया रैंक 130 और छात्र उदित ने ऑल इंडिया रैंक 143 प्राप्त किया । इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों को सम्मान समारोह में माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी व हेमंत सैनी ने बच्चों का मार्गदर्शन करने वाले अध्यापकों के कठिन परिश्रम की सराहना की। विद्यालय के निदेशक श्री नवीन सैनी ने बताया कि विद्यालय में हर प्रकार की प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए अनुभवी और योग्य अध्यापकों व विद्यार्थियों को हर तरह से सहयोग देकर उनका मार्गदर्शन किया जाता है। *विद्यालय में कक्षा तीसरी से ही ओलिंपियाड फाउंडेशन की तैयारी शुरू करवाई जाती हैं और कक्षा छठी से ही इंटरप्रेन्योरशिप सेक्शन बना कर बच्चों को सफल बिजनेसमैन बनने का अवसर दिया ताकि भविष्य में बच्चे एक सफल उद्योगपति बन पाए।*
उपप्राचार्य निधि सैनी ने बताया कि बच्चो को यहाँ तक पहुँचने में बच्चों की मेहनत के साथ-साथ अध्यापकों की कड़ी मेहनत भी शामिल हैं। स्कूल चेयरमैन श्री राजेन्द्र सैनी ने इस उपलब्धि का श्रेय उपप्रधानाचार्य निधि सैनी, सुनील कुमारी, भूमिका वाधवा, विनेश, परवेश, शालू, रजत, सोनम, कोपल, कोमल आर्य, कोमल अदलखा, मंजीत, महेश यादव, कुसुम यादव, वंदना, शिल्पा सपरा, मिनाक्षी, कंचन को दिया।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें