Godda News: साहित्य संगिनी का महिला दिवस समारोह रविवार को



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- महिलाओं की साहित्यिक संस्था "साहित्य संगिनी" द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को अपराह्न एक बजे से स्थानीय विद्यापति भवन में एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था की सचिव विनीता प्रियदर्शिनी ने बताया कि समारोह के सफल एवं सार्थक आयोजन को लेकर गुरुवार शाम स्थानीय शांति नगर स्थित खबर संगम भवन में संस्था की एक बैठक संस्था के अध्यक्ष अर्पणा कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लिए गए निर्णयानुसार समारोह के तहत लगभग डेढ़ दर्जन कवयित्रियां जहां काव्य पाठ करेंगी वहीं आमंत्रित अतिथि अपने संबोधन के माध्यम से दिवस विशेष पर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे। बैठक में संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव के अलावा संरक्षक सुरजीत झा, डॉ. ब्रह्मदेव कुमार, शशि कांत गुप्ता एवं प्रकाश कुमार यादव सहित अमरेंद्र सिंह बिट्टू, रिम्मी कुमारी, अंजली कुमारी, संजू कुमारी एवं विष्णु कुमार शामिल हुए।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें