Boarijor News: महागामा SDPO ने टेम्पू चोर गिरोह का किया खुलासा, ललमटिया थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को भेजा जेल


ग्राम समाचार, बोआरीजोर। गोड्डा जिला के ललमटिया थाना क्षेत्र में टेम्पू चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। महागामा एसडीपीओ ने ललमटिया थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 28 फरवरी को ललघुटवा गांव निवासी मो. ईसा अंसारी ने अपने बजाज मैक्सिमा Z JH 17 AE 4996 टेम्पू चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर महागामा एसडीपीओ द्वारा छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस निरीक्षक बोआरीजोर प्रभाग के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई एक टेम्पू समेत कुल चार टेम्पू बरामद किए गए।


गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे हाट-बाजार और अन्य जिलों में जाकर टेम्पू चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में हजरत अंसारी उर्फ तोहिद अंसारी (30 वर्ष), ग्राम बुछवाचक, अख्तर अंसारी (30 वर्ष) ग्राम माल मंडरो और जहांगीर अंसारी (29 वर्ष) ग्राम माल मंडरो तीनों आरोपित ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


टेम्पू बरामद होने पर पीड़ित मो. ईसा अंसारी ने खुशी जताते हुए ललमटिया पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिस दिन उनकी मां गांव की देहात गई थीं, उसी दिन उनका टेम्पू भी चोरी हो गया था। गोड्डा पुलिस ने सिर्फ 7 दिनों के भीतर मामले का खुलासा कर चोरी किए गए टेम्पू के साथ अन्य तीन वाहन भी बरामद कर लिए।

इस छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक बोआरीजोर प्रभाग, ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जगनारायण राम, गंदुर उरांव, सहायक अवर निरीक्षक शंकर प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, सरोज सोरेन और बृजेश कुमार सिंह शामिल थे।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें