ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- मंगलवार को जिला अंतर्गत बेलबड्डा थाना क्षेत्र के घोड़ी चक चौक के समीप आशीर्वाद बस के धक्के से मोटरसाइकिल पर बैठी उपेंद्र गोस्वामी की 18 वर्षीय पुत्री जूली कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उसके शव को अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया जबकि उसी मोटरसाइकिल को चला रहे 18 वर्षीय सोनू कुमार और दो छोटी बच्ची 4 वर्षीय प्रिया कुमारी तथा 6 वर्षीया प्रीति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बेलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जुली कुमारी को मृत घोषित कर दिया। तीनों गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। घटना के बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि मृतिका और तीनों घायल बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत ईसीपुर निवासी हैं।
यह लोग अपने किसी रिश्तेदार के घर से लौट कर अपने घर जा रहे थे उसी क्रम में मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल को बाएं से अचानक दांए मोड़ दिया जिसके चलते यह गंभीर दुर्घटना घटी। घायल दोनों छोटी बच्चियां मृतिका जुली कुमारी की बहन बेटी बताई जाती है। थाना प्रभारी के अनुसार बस को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें