Rewari News :: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित होकर लौटे अमित स्वामी

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में इंडियन बॉडी बिल्डर फैडरेशन मुम्बई के सानिध्य में 28-29 मार्च, 2026 को सत्रहवीं इंडियन नेशनल मैन्स एवं वुमैन्स बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इसमें सभी राज्यों और भारत के स्पोटर्स कन्ट्रोल बोर्ड के लगभग 350 बाडी बिल्डर ने भाग लिया। तेलांगना में आयकर विभाग में कार्यरत कातिकेश्वर ने विजय पताका फहराई और ओवरऑल मि० इंडिया 2026 का खिताब पाया। 


प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महानिदेशक तथा यंग मैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेवाड़ी निवासी अमित स्वामी को बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस में उनके अतुल्यनीय योगदान के फलस्वरूप विशेष रुप से सम्मानित किया। अमित स्वामी ने कहा कि वे यह सम्मान पाकर अभिभूत है और भविष्य में भी बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस खेलों के उत्थान-प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए समर्पित प्रयास करते रहेंगे। प्रतियोगिता में हर वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि, पदक एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें