Boarijor News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी जोसेफ मुर्मू न्यायिक हिरासत में भेजा गया


ग्राम समाचार,बोआरीजोर। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पियाराम निवासी जोसेफ मुर्मू को कांड संख्या 75/25 के तहत दर्ज फ्रॉड मामले में गुरुवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद ललमटिया प्रशासन द्वारा की गई।

थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हुर्रासी कोयला खदान खुलने के दौरान आरोपी ने कई लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की थी। मामले की शिकायत के बाद जांच हुई और कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्ती बरती जा रही है ताकि लोगों को ठगी से बचाया जा सके और दोषियों को सजा मिल सके।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments: