Rewari News :: आशियाना वृद्धाश्रम में आज कन्या पूजन का आयोजन हुआ तथा कल शनिवार को होगी "माता की चौकी"


सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि पक्ष के समापन पर कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों तथा बुजुर्गों ने मिलकर सुबह हवन किया व तत्पश्चात माता की आरती के बाद 150 से अधिक कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया। 


संस्था के अध्यक्ष दिनेश राजपाल ने बताया कि हिंदू धर्म के अनुसार वर्ष के दोनों नवरात्रो में वृद्धाश्रम में खेत्री बिजन किया जाता है तथा प्रतिदिन आरती एवं भजन कीर्तन होते हैं। नवमी के दिन हवन के बाद कन्या पूजन किया जाता है।


उन्होंने बताया कि आगामी 28 मार्च शनिवार को एक विशाल 'माता की चौकी' का आयोजन भी वृद्धाश्रम पर किया जा रहा है। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पावन अवसर पर महामाई का गुणगान विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। 



कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6:00 बजे होगा, जो रात्रि 9:00 बजे तक निरंतर चलेगा। इस भक्ति संध्या में श्री माँ वैष्णों सेवा मण्डल (रजि.), दिल्ली के तत्वावधान में प्रसिद्ध भजन गायक श्री राज सहगल एण्ड पार्टी अपनी सुमधुर आवाज से माता रानी की महिमा का गुणगान करेंगे। 


ट्रस्ट ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे सपरिवार इस 'माता की चौकी' में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त करें।




Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें