रेवाड़ी नगर परिषद व नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव के मदद्देनजर वार्ड वाईज मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन के दावे व आपत्ति की अपील डीसी अभिषेक मीणा रेवाडी के समक्ष 13 से 16 मार्च 2026 तक की जा सकती है। अपील उपायुक्त कार्यालय रेवाडी के कमरा न. 113 (नगराधीश, रेवाडी कोर्ट रूम) में ली जाएगी।
नगराधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा की वार्ड वाइज मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार करने उपरांत रिवाईजिंग अथोरिटी के समक्ष दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। रिवाईजिंग अथोरिटी के द्वारा निरस्त दावे व आपत्ति की अपील जिला उपायुक्त के समक्ष 16 मार्च की जा सकेंगी तथा 19 मार्च तक उपायुक्त द्वारा अपीलों का निपटारा किया जाएगा। उसके उपरांत 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें