रेवाड़ी में श्री राम शाखा (भारत विकास परिषद) और बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में झज्जर रोड़ स्थित आशियाना वृद्धाश्रम पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दीवान फोरव्हील्स प्राइवेट लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का समय प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा।
इस विशेष चिकित्सा शिविर में निःशुल्क रक्त जांच और ओपीडी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मरीजों की जांच के लिए जनरल फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, आयुर्वेदाचार्य, फिजियोथेरेपिस्ट और रेडियोलॉजी स्कैनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। शिविर में उपलब्धता के अनुसार दवाओं का भी निशुल्क वितरण किया जाएगा। यह कैंप समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए खुला है और सभी को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि वे अपने स्वास्थ्य की देखभाल उचित रूप से कर सकें। इस आयोजन में अनुभवी चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच करेगी और आवश्यक परामर्श देगी। साथ ही, गंभीर मामलों में आगे के उपचार के लिए भी मार्गदर्शन किया जाएगा। श्री राम शाखा (भारत विकास परिषद) और बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट की टीम इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें