ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर के कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में शनिवार को होली मिलन समारोह तथा उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक ओर जहां पूर्व विधायक अजीत शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, वहीं दूसरी ओर होली मिलन समारोह भी बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भागलपुर कांग्रेस इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के शिक्षाविद, समाजसेवी, चिकित्सक तथा पत्रकार बंधु भी शामिल हुए। सभी उपस्थित लोगों ने पूर्व विधायक अजीत शर्मा को जन्मदिन और होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें