Rewari News :: राज इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 16वाँ स्थापना दिवस, विद्यालय में हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया


रेवाड़ी शहर के राज इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय का 16वाँ स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय के 15 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने संस्थान की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी शिक्षा की उत्कृष्ट परंपरा को बनाए रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। विद्यालय की मैनेजमेंट धर्माचार्य आदि ने कहा कि वर्ष 2011 में 80 बच्चों के साथ शुरू किए गए विद्यालय में आज तीन हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पौधा पंद्रह साल में किस प्रकार वट वृक्ष बन गया शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार करते हुए अब इस विद्यालय की ओर भी शाखाएं भी खोली जाएंगी।



इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप जांगिड़ ने कहा कि राज इंटरनेशनल स्कूल पिछले 15 वर्षों से शिक्षा, संस्कार और समग्र विकास के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियां ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, मूल्यों और नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी है। चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय की उपलब्धियां सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं और विद्यालय परिवार के सहयोग से संस्थान लगातार नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है। 



इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के ड्राइवर, सफाई कर्मचारी तथा शिक्षकों को उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। लंबे समय से विद्यालय से जुड़े कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र सैनी, निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी और हेमंत सैनी उपस्थित रहे। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य निधि सैनी ने भी विद्यालय के साथ अपने 15 वर्षों के अनुभव साझा किए और टीम भावना को सफलता का आधार बताया।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें