Pathargama News: लंबित 8 सूत्री मांगों को लेकर 18 फरवरी से रसोईया एवं संयोजिका करेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल-बबीता आनंद

 


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक पथरगामा मुख्यालय में जिला अध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। लगभग 22 वर्षों से झारखंड के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने वाली कार्यरत रसोईया एवं संयोजिका की अपनी लंबित सात सूत्री मांगों पर झारखंड सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से झारखंड की रसोईया एवं संयोजिका काफी आक्रोशित है। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि संघ द्वारा झारखंड सरकार के साथ हुई वार्ता में हमारी लंबित मांगों को यदि पूरी नहीं की जाती है तो 18 फरवरी 2026 से ही विधानसभा बजट सत्र के साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी, जिससे बच्चों का मध्यान्ह भोजन प्रभावित होगा। बबीता आनंद ने बताया कि 19 फरवरी को बजट सत्र के समय झारखंड विधानसभा के समक्ष अधिकार महासभा के साथ ही विराट प्रदर्शन भी किया जाएगा , जिसकी सूचना महामहिम राज्यपाल,माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, राज्य परियोजना निदेशक, मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण, विधानसभा अध्यक्ष को दे दी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि 22 वर्षों से कार्यरत हमारी रसोईया संयोजिका बहनों की प्रमुख मांगे रही है, रसोईया संयोजिका का स्थाईकरण करना, न्यूनतम वेतन लागू करना, संयोजिका और अध्यक्ष को भी मानदेय से जोड़ना 10 लाख का जीवन बीमा व दुर्घटना बीमा सुनिश्चित करना, हटाई गई रसोईया एवं संयोजिका को अविलंब पुनर्वहाल करना, वर्ष में दो साड़ी एवं एप्रोन की व्यवस्था करना, 60 वर्ष की आयु में शिथिलता बरतना आदि, जिस पर सरकार के साथ संघ की कई बार सकारात्मक वार्ता भी हुई। लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया गया। विवश होकर अब झारखंड की रसोईया और संयोजिका अपनी मांगों के समर्थन में 18 फरवरी से हड़ताल करने जा रही है।आज की बैठक में बेबी देवी, बबिता देवी, प्रभा देवी, रानी देवी, बिछिया देवी, बिजली देवी,बिंदी मुर्मू, करुणा देवी ,जानकी देवी, गायत्री देवी,माता मो. प्रजिमा, बुधिया देवी, मोरवा देवी, प्रेमलता देवी, विनोती देवी,अंजू कुमारी, गीता देवी, शीला देवी, मनोदनी देवी, कल्पना देवी, उषा देवी, शांति देवी, गौरी देवी, मो. पुतुल, सुदामा देवी, आदि रसोईया संयोजिका ने एकजुटता का परिचय देते हुए हड़ताल पर जाने का आह्वान किया।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

     

       

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें