Gurugram News :: शैलज़ा भाटिया की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस की पहली औपचारिक बैठक में तय हुई "मनरेगा बचाओ संग्राम की रणनीति”

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर गुरुग्राम ग्रामीण में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, गुरुग्राम ग्रामीण शैलज़ा भाटिया द्वारा किया गया। यह बैठक उनके अध्यक्ष बनने के बाद पहली औपचारिक जिला स्तरीय बैठक थी, जिसमें संगठन की दिशा और प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से रखा गया।


बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री वर्धन यादव ने की, जिन्हें महिला कांग्रेस द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। बैठक में महिला कांग्रेस से कुसुम शर्मा, रितु, ज्योती, सोमवती, आर्य ओझा, दिव्या, आबिदा, जूही, शर्मिला, राधा, आशिमा और निधि के अलावा और भी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


बैठक को संबोधित करते हुए शैलजा भाटिया ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है, जिससे महिलाओं के रोजगार और सम्मान दोनों पर सीधा असर पड़ रहा है। महिला कांग्रेस इसे केवल एक योजना नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार का सवाल मानती है और इसे बचाने के लिए हर पंचायत और हर गांव में संघर्ष करेगी। उन्होंने महिला कांग्रेस गुरुग्राम ग्रामीण टीम के लक्ष्यों को रखते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक और पंचायत में महिला कांग्रेस की सक्रिय इकाइयां बनाई जाएंगी, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और मनरेगा को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री वर्धन यादव ने महिला कांग्रेस की नई टीम को बधाई दी और कहा कि शैलजा भाटिया के नेतृत्व में गुरुग्राम ग्रामीण में महिला संगठन एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा पर हो रहे हमले गरीब और ग्रामीण महिलाओं के भविष्य पर हमला हैं


और कांग्रेस पार्टी इसे हर स्तर पर उठाएगी।


बैठक के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, पंचायत स्तर पर महिला भागीदारी बढ़ाने और मनरेगा को लेकर जागरूकता फैलाने पर अपने सुझाव रखे। यह बैठक गुरुग्राम ग्रामीण में महिला कांग्रेस के नए नेतृत्व की स्पष्ट शुरुआत और ग्रामीण महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें