Godda News: खेल संघ ने सेवानिवृत्ति साथी को दी जीवन की दूसरी पाली की शुभ विदाई




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  रविवार शाम खेल संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने अपने सरकारी सेवानिवृत साथी अखिल कुमार झा का जीवन के दूसरी पाली की शुभकामनाएं दी। स्थानीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. प्राण महतो, विशिष्ट अतिथि के तौर पर लोक मंच सचिव सर्वजीत झा "अंतेवासी", हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा, जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमित राय, झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव मनीष कुमार सिंह, भारतीय संगीत संघ के सचिव अमरेंद्र सिंह बिट्टू, कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा,

संयुक्त सचिव सुभाष चंद्र दास, शक्ति कुमार एवं प्रियव्रत परमेश, शारीरिक शिक्षक अजय राय, पहलवान राहुल कुमार एवं रौशन कुमार साह, कवि शैलेंद्र प्रसाद के अलावा श्री झा के परिजनों में पुत्री शिल्पा मिश्रा, दामाद पर्न मिश्रा, पुत्र चेतन वत्स, नतिनी रूह रानी सहित स्वजन फूल झा, स्नेहमयी शांडिल्य, साकेत नंदन, नुपुर झा आदि उपस्थित थे। श्री झा का अभिनंदन क्रमशः पारंपरिक संताली नृत्य, फूलमाला, पाग एवं अंग वस्त्र से किए जाने के पश्चात मनीष सिंह व पुत्र चेतन के गाए गाने के अलावा पी एंड डी डांस एकेडमी द्वारा प्रस्तुत नृत्य तथा केक कटिंग से किया गया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें