Godda News: सांसद खेल महोत्सव का पुरस्कार का वितरण किया गया




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:!- रविवार शाम स्थानीय इंडोर स्टेडियम के कुश्ती - कक्ष में सांसद खेल महोत्सव के तहत पिछले दिनों गोड्डा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता तथा देवघर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के प्रतिभागी गोड्डा के खिलाड़ियों को प्राप्त ट्रॉफी एवं मेडल उन्हें बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अति विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो विशिष्ट अतिथि लोक मंच सचिव सर्वजीत झा "अंतेवासी" के हाथों प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हॉकी गोड्डा एवं जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया कि हॉकी के पुरुष वर्ग में बेथेल मिशन स्कूल गोड्डा उपविजेता तथा सीएमएसओइ गोड्डा तीसरे स्थान पर जबकि महिला वर्ग में सीएमएसओइ गोड्डा विजेता रही थी। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता में गोड्डा उपविजेता रहा था। चूंकि सारे प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण देवघर में हुआ था जहां यहां के बच्चे जा नहीं सके थे इसलिए वहां से भेजे गए ट्रॉफी एवं मेडल के अलावा गोड्डा के टेक्नीकल्स के लिए भेजे गए ट्रैक सूट का वितरण का वितरण किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री उरांव ने कहा कि गोड्डा में खेल और खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। सभी खेलों में यहां की प्रतिभाएं अपना परचम लहरा रही हैं। डीएसओ डॉ. महतो ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव स्थानीय प्रतिभाओं को मंच और अवसर प्रदान करने का सुनहरा अवसर है। गोड्डा ने इस महोत्सव में अपना लोहा मनवाया है। लोक मंच सचिव श्री झा ने कहा कि गोड्डा खेल में ही नहीं हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर रही है। इस अवसर पर हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, उपाध्यक्ष अमित राय, अखिल कुमार झा एवं संजीव कुमार झा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अमरेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र दास, शक्ति कुमार, प्रियव्रत परमेश, अजय कुमार राय एवं संदीप कुमार, सदस्य राहुल कुमार एवं रौशन कुमार साह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मनीष सिंह ने किया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें