हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राव बीरेंद्र सिंह जी की जयंती के अवसर पर भाजपा नेता संजय बड़गुर्जर ने अपने साथियों के साथ उनके सामधि स्थल जाकर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर संजय बड़गुर्जर ने कहा कि राव बीरेंद्र सिंह जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सिद्धांतों और जनकल्याण को समर्पित रहा। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और संघर्षशील व्यक्तित्व आज भी हम सभी को जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राव बीरेंद्र सिंह जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज, प्रदेश और राष्ट्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राजा राम, महेन्द्र भांडोरिया, श्याम सुंदर, लाला राम सहित अनेको कार्यकार्याओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें