Rewari News :: परिवार पहचान पत्र के नाम पर बुजुर्गों की पेंशन काटकर उनके सम्मान पर कुठाराघात कर रही सरकार :: विपिन यादव माज

रेवाड़ी से जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन यादव माजरा ने भाजपा सरकार द्वारा बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने की  कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि परिवार पहचान पत्र को हथियार बनाकर बुजुर्गों की सामाजिक पेंशन में कटौती करना अमानवीय और जनविरोधी कदम है। जेजेपी नेता का कहना है कि सरकार की यह कार्रवाई न केवल बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा छीन रही है, बल्कि उनके आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचा रही है।


विपिन माजरा ने कहा कि ताऊ देवीलाल जी ने 17 जून 1987 को 100 रुपये प्रतिमाह से इस ऐतिहासिक योजना की शुरुआत बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए की थी। यह योजना बुजुर्गों के आत्मसम्मान और सामाजिक सुरक्षा देने की सोच का प्रतीक थी लेकिन अब भाजपा सरकार पीपीपी को हथियार बनाकर बुजुर्गों की पेंशन बंद कर रही है जोकि हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों का अपमान है। यह फैसला उस सामाजिक न्याय की विरासत को तोड़ता है जिसे बिना भेदभाव और सम्मान के लिए शुरू किया गया था। जेजेपी नेता ने कहा कि पेंशन कोई दान नहीं, बल्कि बुजुर्गों का अधिकार है लेकिन मौजूदा सरकार पीपीपी को हथियार बनाकर इस योजना की मूल भावना को खत्म कर रही है। अनुमान के अनुसार प्रदेश में 50 हजार बुजुर्गों की पेंशन या तो बंद कर दी गई है या कटौती के दायरे में लाई गई है, जिस कारण बुजुर्ग आर्थिक व मानसिक संकट झेल रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने अपना जीवन हरियाणा के निर्माण में लगाया, आज वही बुजुर्ग सरकारी कागजी प्रक्रियाओं के कारण अपमानित हो रहे हैं। यह पेंशन की कटौती नहीं, बल्कि बुजुर्गों के सम्मान पर सीधा प्रहार है। जेजेपी युवा इकाई सरकार से मांग करती है कि बुजुर्गों की सम्मान पेंशन को पीपीपी से तत्काल बाहर किया जाए, काटी गई पेंशन तुरंत बहाल की जाए और भविष्य में इस योजना के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए। विपिन माजरा ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने कार्यकाल के दौरान बुजुर्गों के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए पेंशन में एक हजार की रिकॉर्ड वृद्धि सुनिश्चित की थी। जेजेपी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने बुजुर्गों के प्रति अपना यह अडिय़ल रवैया नहीं बदला, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी और सडक़ों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें