रेवाड़ी के भटेड़ा गाँव में बावल विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार के भतीजे चिरायु राकेश कुमार ओर भतीजी सौभाग्यवती नम्रता की शादी के शुभ अवसर पर वीरवार को सैंकड़ों गणमान्य लोग सम्मिलित हुए तथा वैवाहिक जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया।
इनमें रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, भाजपा नेता डॉक्टर अरविंद यादव कुंड, उपाध्यक्ष जीतू चेयरमैन, जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट, सरपंच नरेश यादव नरू रामपुरा, कैप्टन भोलाराम, खोल मंडल भाजपा अध्यक्ष सुभाष यादव ढाणी शोभा, एनिमेट पर्सन जीवनराम गर्ग, महामंत्री प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर, सरपंच अशोक यादव मामडिया आसमपुर, सरपंच हेमंत नंगली गोधा, सरपंच चेतन अहरोद, सरपंच संजय मामडिया अहीर, मास्टर जयभगवान खालेटा, सरपंच प्रतिनिधि सतबीर सेक्ट्री ओर धर्मवीर बासदुदा, नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों सहित मीडिया प्रतिनिधियों तथा पार्टी संगठनों तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चिकित्सकों व गणमान्य लोगों ने शादी समारोह में शरीक होकर अपनी शुभकामनाएं दी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें