Rewari News :: हंस नगर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति से गूंजा माहौल

हिन्दू सम्मेलन समिति के द्वारा हंस नगर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हवन यज्ञ और देश भक्ति के गीतों के साथ किया गया। महिलाओ ने ढ़ोल नागाड़ो के साथ सम्मेलन में भाग लिया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


समिति के संयोजक मनीष ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर विनीत अग्रवाल उपस्थित हुए। उन्होंने हिन्दू सम्मेलन के कार्यों की सहराना की। जबकि अध्यक्षता भाड़ावास मंदिर के महंत महाबीर प्रसाद ने की। उन्होंने बच्चों और समाज के उपस्थित जनों से धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग का आग्रह किया। वहीं इस दौरान कालिनाथ, राजेश पुरी महाराज व दिलीप शास्त्री ने भी अपने विचार रखे। संघ के 100 वर्षो की यात्रा के बारे में नवनीत ने विषय रखा। 



मुख्य वक्ता के रूप में डॉ रामबाबू यादव, वरिष्ठ हड्डी रोग चिकित्सक ने पंच परिवर्तन पर अपने विषय रखे, जिसमे पर्यावरण, कुटुंब प्रबोदान, सामाजिक समरसता, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य आदि पांच विषय रहे। राव तुलाराम बस्ती से भारी संख्या में महिलाओ व पुरुषो ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। बलराज ने आयोजन समिति का धन्यवाद किया।


आयोजन समिति से संयोजक मनीष ने बताया कि इस सफल कार्यक्रम को लेकर कई बार बैठक की गयी और सभी समिति के सदस्यों को अलग अलग काम दिया गया था। इस अवसर पर समिति के सदस्य नवीन, शेखर, जयमाला, कुणाल, विकास मयंक आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें