Rewari News :: गुरु रविदास जयंती पर कुतुबपुर में कार्यक्रम का आयोजन, रेखा दहिया का भव्य स्वागत, महिलाओं ने रखीं समस्याएं

रेवाड़ी में जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर कुतुबपुर मोहल्ले में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं नव-नियुक्त जिला उपाध्यक्ष रेखा दहिया का महिलाओं द्वारा फूल-मालाओं और लड्डू खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली। 


रेखा दहिया ने जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व वित्तमंत्र कैप्टन अजय सिंह यादव तथा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस अवसर पर महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। विशेष रूप से परिवार पहचान पत्र में आ रही खामियों को लेकर महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए इसे समाप्त करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के चलते आम जनता को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए रेखा दहिया ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर परिवार पहचान पत्र को निरस्त कर जनता को राहत दिलाई जाएगी। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन, महिलाओं और कमजोर वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। महिलाओं ने एकजुट होकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया। इस मौके पर सुनीता यादव, सरिता यादव, बिरमा देवी, रेखा कुमारी, कमलेश कुमारी, बबली देवी, उर्मिला देवी, लाली देवी, मनीषा, गीता, उर्मिला तथा बबीता देवी सहित अनेक महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें