Rewari News :: आईएमए एवं मरेंगो एशिया हॉस्पिटल के संयुक्त सौजन्य से रक्तवीर बाइक रैली का आयोजन, रैली के माध्यम से स्वस्थ रक्त, सुरक्षित जीवन का संदेश दिया


रेवाड़ी में आईएमए एवं मरेंगो एशिया हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में “रक्तवीर” नामक ब्लड हेल्थ अवेयरनेस बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक बाइक राइडर्स ने हिस्सा लिया। रक्तवीर” बाइक रैली के माध्यम से स्वस्थ रक्त, सुरक्षित जीवन का संदेश दिया गया। ब्लड हेल्थ अवेयरनेस को लेकर एक सशक्त पहल के रूप में इस बाइक रैली का आयोजन किया गया। 


इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आईएमए रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि यह रैली किसी साधारण आयोजन का हिस्सा नहीं है, बल्कि जीवन रक्षक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक गंभीर प्रयास है। डॉ. नीरज यादव ने कहा कि रक्त यानी जीवन, लेकिन आज भी समाज में ब्लड हेल्थ को लेकर जागरूकता की भारी कमी है। अधिकतर लोग यह मानते हैं कि रक्त की आवश्यकता केवल दुर्घटना या ऑपरेशन के समय होती है, जबकि वास्तविकता यह है कि थैलेसीमिया, एनीमिया, कैंसर, ब्लड डिसऑर्डर एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे अनेक रोगों में रक्त ही जीवन की डोर होता है। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित यह बाइक रैली सिर्फ मंच तक सीमित न रहकर सड़कों से होती हुई आम जनता तक पहुँची, ताकि हर नागरिक यह समझ सके कि स्वस्थ रक्त से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। 



बाइक रैली को युवाओं से जोड़ते हुए डॉ. नीरज यादव ने कहा कि बाइक ऊर्जा, गति और जागरूकता का प्रतीक है, और इसी माध्यम से यह संदेश तेज़ी से फैलाने का प्रयास किया गया। इस आयोजन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पक्ष सीपीआर अवेयरनेस एंड ट्रेनिंग भी रहा। डॉ. नीरज यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं या अचानक हार्ट अटैक की स्थिति में सही समय पर दिया गया सीपीआर मौत और जीवन के बीच का अंतर बन सकता है। इसी क्रम में महाराणा प्रताप चौक पर डॉ. शिवरतन यादव द्वारा सीपीआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों एवं प्रतिभागियों को जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई। डॉक्टर दीपिका यादव ही ने बताया कि अब ब्लड से संबंधित बीमारियों के लिए गुड़गाँव जाने की ज़रूरत नहीं है रेवाड़ी में ही उनका इलाज संभव है। अंत में डॉक्टर नीरज ने बताया कि यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि रक्त के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में एक सशक्त संकल्प है। उन्होंने सभी चिकित्सकों, बाइकर्स और नागरिकों से इस जनहित अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर डॉक्टर करतार यादव डॉक्टर संजय अग्रवाल डॉक्टर अभिनव यादव डॉक्टर तेजस्वी यादव डॉक्टर मीनाक्षी यादव डॉक्टर प्रशान्त यादव डॉक्टर पूनम यादव डॉक्टर आरबी यादव डॉक्टर सचिन यादव और नीमा एनसीआर के अध्यक्ष डॉक्टर केके तनेजा और सेक्रेटरी डॉक्टर दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें