नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए रेवाड़ी के धारूहेड़ा मंडल महामंत्री ने बधाई देते हुए कहा है कि युवाओं में जोश और उत्साह का संचार होगा तथा बड़ी संख्या में युवा पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा नितिन नबीन का राजनीतिक जीवन संघर्ष, संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कायम रखा है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को नई दिशा मिलेगी तथा युवा वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि आज देश का युवा सकारात्मक बदलाव चाहता है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उत्सुक है। ऐसे समय में नितिन नबीन जैसे ऊर्जावान और अनुभवी नेता का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से होगा।
कंवर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनुभव और दूरगामी सोच पार्टी को आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने नितिन नबीन को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल संगठन के लिए स्वर्णिम साबित होगा और देश के युवाओं को नई दिशा व नई प्रेरणा मिलेगी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें