Godda News: डीसी अंजली यादव का समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट। गोड्डा समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों में जिला उपायुक्त अंजली यादव ने आज प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला आपूर्ति विभाग, जिला परिवहन विभाग, जिला कल्याण विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग, जिला कोषागार विभाग समेत अन्य विभागों का जायजा लिया।


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके कार्यों, जिम्मेदारियों तथा लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने कार्यों का निष्पादन समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी या अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।


डीसी अंजली यादव ने कार्यालयों में साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, सूचना पट्ट, शिकायत निवारण प्रणाली एवं कार्यालय समय के पालन की भी गहन समीक्षा की। जिन विभागों में कमियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए और कार्यों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए, ताकि जिले की जनता को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं मिल सकें।

उपायुक्त के इस निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में हलचल देखी गई और कार्यालयों में कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेज होती नजर आई।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें