गरीब व असहाय लोगों के बीच बांटे गए 200 कंबल
ग्राम समाचार, भागलपुर। वक्फ सैयद शाह एनायत हुसैन 159 शाह मार्केट सह खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन के पुत्रों द्वारा लगातार ठंड के मौसम को देखते हुए जुमे की नमाज के बाद 200 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर सज्जादानशीं ने बताया कि भागलपुर सहित पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे मौके पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। खुदा इस प्रयास को कबूल फरमाएं और वक्फ 159 द्वारा मजीद भलाई का काम निरंतर जारी रहे। सज्जादानशीं ने कहा कि आगे भी काम किया जाता रहेगा। इस मौके पर सैयद यहिया हुसैनी, सैयद साद हुसैनी, फरदीन अनवर, माज हुसैनी, हमजा हुसैनी, अब्दुल्ला, ताहिर, बंदी, चुन्नु आदि उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें