Godda News: साहित्य में महिला प्रतिभा को मंच देने हेतु साहित्य संगिनी का गठन



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिला के महिला रचनाधर्मिता को बढ़ावा तथा महिला रचनाधर्मियों को उपयुक्त मंच और अवसर मुहैया किए जाने के मकसद से एक महिला साहित्यिक संस्था "साहित्य संगिनी" का गठन किया गया। मकर संक्रान्ति के अवसर पर स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ में आहूत स्थानीय साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमियों की बैठक में लिए गए सर्वसम्मत निर्णयानुसार समिति के संरक्षक पद के अलावा सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इस निर्णय के आलोक में गठित संस्था के प्रधान संरक्षक पद पर गीता मिश्रा का जबकि चार सदस्यीय संरक्षक मंडल के लिए शिव कुमार भगत, सुरजीत झा, डॉ. ब्रह्मदेव कुमार एवं ओमप्रकाश मंडल का मनोनयन हुआ। इसके अलावा महिला साहित्यकारों में अर्पणा कुमारी अध्यक्ष, उर्मिला कुमारी एवं डॉ. स्मिता शिप्रा उपाध्यक्ष, विनिता प्रियदर्शिनी सचिव तथा ऋतंभरा मीठी कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर श्रुति झा, इश स्तुति एवं रूबी कुमारी को शामिल किया गया। नव मनोनित अध्यक्षा अर्पण कुमारी ने बताया कि निकट भविष्य में संस्था का विस्तार करते हुए इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें