Rewari News :: गांव मोहदीनपुर में ग्राहक जागरण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला रेवाड़ी द्वारा **ग्राहक जागरूकता पखवाड़े** का शुभारंभ ग्राम **मोहद्दीपुर** में श्री रोहतास सोनी जी के फार्म पर किया गया। यह कार्यक्रम **अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत रेवाड़ी** एवं **किसान क्लब रेवाड़ी** के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किसान जागरूकता कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में **श्री महेश यादव**, चेयरमैन मार्केट कमेटी कोसली उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसानों को आने वाली किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर समय उपलब्ध रहेंगे तथा किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता **जिला हॉर्टिकल्चर अधिकारी डॉ. मंदीप यादव** ने किसानों को बागवानी, सब्जी उत्पादन एवं आधुनिक खेती से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के उपाय भी बताए।


अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के **प्रांत अध्यक्ष डॉ. आर. बी. यादव** ने संगठन के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी ग्राहकों को मिलकर जन-जागरूकता के माध्यम से शोषण रहित समाज का निर्माण करना होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं को वस्तुएं खरीदते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी।


कार्यक्रम संयोजक **श्री यशपाल खोला** ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों एवं तरीकों से अवगत कराया। किसान क्लब के प्रतिनिधिमण्डल नें मुख्य अतिथि को अनाज मंडी की अनियमितताओं व क्वंटल आनाज पर एक किलों की कटोती व काटों के वजन में फेर बदल को व्यवस्थित करेने के बारे एक लिखित नोट भी दिया। 


इस अवसर पर **जिला सचिव श्री धीरज शर्मा**, **जिला सह-सचिव सीए संदीप यादव** सहित संगठन व किसान क्लब ब्लाक अध्यक्ष जाटूसाना उधमसिंह, उपाध्यक्ष रति राम व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में **जिला अध्यक्ष श्री विपिन ढींगरा** ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन **जिला संगठन मंत्री श्री कृष्ण कुमार** ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए लगभग **100 किसान** उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें