Rewari News :: परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर ने पीपीपी आईडी से संबंधित समस्याओं का समाधान किया

पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ.सतीश खोला के रेवाड़ी कार्यालय पर सैकड़ों नागरिकों का आगमन, विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान का किया गया प्रयास परिवार पहचान प्राधिकरण, हरियाणा सरकार के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के रेवाड़ी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सैकड़ों की संख्या में नागरिकों का आगमन हुआ। जनसुनवाई में आमजन ने बिजली, पानी, स्थानीय पुलिस तथा नगर परिषद से संबंधित अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

   


    

इस अवसर पर डॉ. सतीश खोला ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनसमस्याएं सुनी जाती हैं, ताकि आम नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए भटकना न पड़े।


जनसुनवाई के दौरान बिजली आपूर्ति में अनियमितता, बार-बार बिजली कटौती, पानी की कमी, पेयजल लाइन लीकेज, पुलिस से संबंधित शिकायतें, स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं तथा नगर परिषद से संबंधित सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत और जल निकासी जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।

       


 

डॉ. सतीश खोला ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो। जनसुनवाई एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है और समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर संभव हो पाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लिखित रूप में प्रस्तुत करें और निर्धारित जनसुनवाई दिवसों का लाभ उठाएं। इससे समस्याओं के समाधान में तेजी आती है और प्रशासन को भी सही दिशा में कार्य करने में मदद मिलती है। डॉ. खोला ने कहा कि इसी प्रकार नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाती रहेगी, ताकि रेवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को राहत मिल सके और शासन-प्रशासन पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें